Gallery
Welcome to the Gallery of J.K. Modern Law College, where we capture and celebrate the vibrant academic life, memorable moments, and achievements of our institution. Our gallery showcases glimpses of academic activities, seminars, workshops, moot court sessions, legal aid programmes, cultural events, competitions, celebrations, and other extracurricular activities. Each photograph reflects our commitment to legal education, professional development, social responsibility, and the overall growth of our students. Explore these moments and discover how J.K. Modern Law College fosters a dynamic learning environment that encourages knowledge, confidence, leadership, and a strong sense of justice.
Every picture tells a story of learning, achievement, and inspiration.

"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
दिनांक 01 अगस्त 2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में संचालित "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जे.के. मॉडर्न लॉ कॉलेज, धामपुर में एक नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार एवं प्राचार्य प्रदीप राठौर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक स्वर में नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की। यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा जनभागीदारी के माध्यम से नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखता है।
Your Title Goes Here
Your content goes here. Edit or remove this text inline or in the module Content settings. You can also style every aspect of this content in the module Design settings and even apply custom CSS to this text in the module Advanced settings.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जे.के. मॉडर्न लॉ कॉलेज में हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज जे.के. मॉडर्न लॉ कॉलेज, धामपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम जैसे विभिन्न इनडोर खेलों के साथ-साथ बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में आंचल, अक्षरा परवीन, इल्मा परवीन, मोहम्मद फरमान, परवेज अहमद, सुमेरा सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।






सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
दिनांक 21 सितम्बर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
प्राचार्य ने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए तथा अपने मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।








